चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। सावन की लोक परंपराओं और कजरी गीतों की समृद्ध विरासत को जीवंत करने के उद्देश्य से 19 अगस्त को कजरी तीज महोत्सव होगा। नगर के एक वाटिका में दोपहर 3 बजे से होने वाले इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में कजरी गीत प्रतियोगिता के साथ महिला संगीत का भी आयोजन होगा। महोत्सव में तीज पर्व की पारंपरिक खुशियों के साथ पूर्वांचल की लोक संस्कृति और लोकगीतों की झलक देखने को मिलेगी। कजरी गीतों के माध्यम से सावन की ऋतु, प्रेम, विरह और सामाजिक जीवन से जुड़े लोकभावों को प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम में बिट्टो किन्नर प्रदेश अध्यक्ष क्राइम रिसर्च इंटेलिजेंट ब्यूरो ट्रस्ट किन्नर प्रकोष्ठ तथा डाली किन्नर की सहभागिता रहेगी। आयोजकों ने क्षेत्र की महिलाओं, युवाओं और नगरवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर लोक संस्कृति के इस उत्सव को सफल बनाने की अपील किया है।
.jpg)





