Jaunpur News: श्रावण में मांस बिक्री के आरोप से बाजार में हंगामा

Aap Ki Ummid
follow us

 अनुपम मौर्य

बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के निगोह बाजार में शनिवार को श्रावण मास के दौरान एक मुर्गे की दुकान पर कथित रूप से भैंसे का मांस बेचे जाने के आरोप को लेकर हंगामा हो गया। आरोप की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में बाजारवासी मौके पर पहुंच गए और नाराजगी जताई। सूचना पर बरसठी पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

मकान मालकिन मुन्नर देवी ने दुकान संचालक रुस्तम पर आरोप लगाया कि उसकी दुकान पर मांस की बिक्री की जा रही थी। भीड़ बढ़ने पर दुकान पर मौजूद युवक के मांस लेकर मौके से चले जाने की चर्चा रही जबकि उसकी बाइक मौके पर ही रह गई। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया। बाजारवासियों ने मांस की प्रकृति, बिक्री की अनुमति, लाइसेंस और अन्य नियमों की जांच कराने की मांग किया है।


ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!