Jaunpur News: लौहार देव बाबा का किया गया रूद्राभिषेक

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: लौहार देव बाबा का किया गया रूद्राभिषेक

मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय तहसील के रामनगर विकास खंड में सारंग स्थित लौहार देव बाबा के धाम पर ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं सदस्यों की देख-रेख में लोहार देव बाबा का रुद्राभिषेक करके दिव्य श्रृंगार किया गया। तत्पश्चात रामचरित मानस के साथ ही सुंदर कांड का संगीतमय पाठ श्रद्धालु भक्तों ने किया। इसके बाद भंडारा किया गया जहां सैकड़ो श्रद्धालुओं प्रसाद ग्रहण किया।

इस दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष घनश्याम दुबे ने कहा कि ट्रस्ट का उद्देश्य है कि एकता एवं अखंडता के साथ भाईचारा को बढ़ावा देकर सनातन धर्म को मजबूत किया जाय। लोगों में ईश्वर के प्रति श्रद्धा विश्वास जागृत किया जाय। इससे उनमें भगवान के प्रति समर्पण की भावना पैदा हो। ईश्वर पथ पर चलते हुए राष्ट्र निर्माण में सहभागिता कर सकें। इस अवसर पर अखिलेश तिवारी, प्रभाकर दुबे, राजेश दुबे, दुर्गेश दुबे, अजय दुबे, सूरज सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!