Jaunpur News: पेंशनर्सों की आक्रोशित बैठक 10 अगस्त को

Aap Ki Ummid
follow us

जौनपुर। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के जनपद अध्यक्ष सीबी सिंह एवं जिला मन्त्री कृपाशंकर उपाध्याय ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि मासिक बैठक द्वितीय शनिवार को अवकाश होने के कारण अगले कार्य दिवस यानी 10 अगस्त को पूर्वान्ह साढ़े 11 बजे से कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पेंशनर्स कार्यालय पर होगी। बैठक में प्रधानमन्त्री भारत सरकार को भेजी गयी पेंशनर्स की दस सूत्रीय मांग की याचिका पर हुई कार्यवाही की समीक्षा होगी। साथ ही आगे की रणनीति पर विचार के साथ स्थानीय समस्याओं पर संगठन स्तर पर कार्यवाही पर विचार-विमर्श किया जायेगा।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!