Jaunpur News: जानलेवा हमला के मामले में वांछित किन्नर गिरफ्तार

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: जानलेवा हमला के मामले में वांछित किन्नर गिरफ्तार


शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने मारपीट और जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित किन्नर को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्यवाही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज गिरेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में चलाये जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गयी। प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह के नेतृत्व में शाहगंज टीम ने शुक्रवार को सुबह वांछित गुलाबो किन्नर निवासी डिहवा भादी थाना शाहगंज को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार बीते 6 अगस्त को डाली किन्नर ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि वह अपनी गुरु शमा किन्नर, सीमा किन्नर, बिजली किन्नर सहित अन्य साथियों के साथ बातचीत करने के लिये गुलाबो किन्नर के घर गयी थी। आरोप है कि गुलाबो ने घर का दरवाजा बन्द करके छत पर चढ़कर गाली-गलौज की और जानमाल की नियत से ईंट फेंकी जिससे उनकी साथी सीला किन्नर के सिर में गम्भीर चोट लग गयी। घायल को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहगंज ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

इस मामले में डाली किन्नर की लिखित तहरीर के आधार पर स्थानीय थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने विवेचना के दौरान कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त गुलाबो किन्नर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध इसी मुकदमे में विधिक कार्रवाई करते हुये न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह तथा उपनिरीक्षक ओम प्रकाश पांडेय सहित थाना शाहगंज पुलिस के अन्य जवान शामिल रहे।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!