Jaunpur News: इनर व्हील क्लब ऑफ जौनपुर ने दिव्यांग बच्चों के बीच किया सेवा कार्य

Aap Ki Ummid
follow us

 

Jaunpur News: इनर व्हील क्लब ऑफ जौनपुर ने दिव्यांग बच्चों के बीच किया सेवा कार्य


जौनपुर। इनर व्हील क्लब ऑफ जौनपुर शिराज-ए-हिंद ने अध्यक्ष संध्या सिंह एवं सचिव रंजना शुक्ला के नेतृत्व में दिव्यांग बच्चों के लिये सेवा एवं सहयोग कार्यक्रम किया। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों के जीवन में सहारा, आत्मविश्वास और खुशियाँ प्रदान करना रहा।

इस मौके पर क्लब की ओर से दिव्यांग बच्चों को व्हीलचेयर, टी-शर्ट तथा खाद्य सामग्री वितरित की गई। सेवा सामग्री प्राप्त कर बच्चों एवं उनके परिजनों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। क्लब की सदस्यों ने बच्चों के साथ समय बिताते हुए उनका उत्साहवर्धन भी किया।

संस्थाध्यक्ष संध्या सिंह ने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुँचाना इनर व्हील क्लब का मूल उद्देश्य है। सेवा, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना के साथ क्लब भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा। सचिव रंजना शुक्ला ने सभी सदस्यों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों एवं अतिथियों ने क्लब की इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। सभी ने कहा कि ऐसे सेवा कार्य न केवल दिव्यांग बच्चों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाते हैं, बल्कि समाज में सहयोग, संवेदनशीलता और मानवीय मूल्यों को भी सुदृढ़ करते हैं।



ads

ads

ads

ads

ads

ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!