Jaunpur News: माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण व जागरूकता अभियान को लेकर हुई बैठक

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण व जागरूकता अभियान को लेकर हुई बैठक


जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में जनसुनवाई कक्ष में माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण एवं जागरूकता अभियान के सम्बन्ध में सोमवार देर सायं बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान जनपद में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के 50,000 युवाओं का माय भारत पर पंजीकरण पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान विभिन्न हितधारकों द्वारा अपने सुझाव प्रस्तुत किए गए तथा 15 अगस्त 2026 तक 50,000 पंजीकरण के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु रणनीति निर्धारित की गई। जिलाधिकारी ने विभिन्न विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, आईटीआई, राज्य खेल विभाग, युवा कल्याण विभाग तथा एनएसएस एवं एनसीसी के नोडल अधिकारियों को पंजीकरण अभियान में सक्रिय रूप से कार्य करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त गोमती नदी की स्वच्छता अभियान तथा मैराथन दौड़ के माध्यम से माय भारत अभियान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के संबंध में भी विचार-विमर्श किया गया। जिलाधिकारी ने माय भारत द्वारा संचालित गतिविधियों एवं युवाओं के हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। माय भारत भारत सरकार का एक ऑनलाइन युवा नेतृत्व एवं सामाजिक सहभागिता हेतु फिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है, जिसका उद्देश्य युवाओं को व्यक्तित्व विकास, क्षमता निर्माण तथा राष्ट्रीय स्तर पर अपने विचार व्यक्त करने के अवसर प्रदान करना है। विकसित भारत यूथ लीडर्स डायलॉग, विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम, बजट क्वेस्ट, यूथ पार्लियामेंट आदि माय भारत की प्रमुख पहलें हैं। माय भारत युवाओं के लिए अपने व्यावसायिक विकास, नेतृत्व क्षमता, व्यक्तित्व निर्माण, कौशल विकास तथा सामुदायिक सहभागिता के अवसर प्राप्त करने का एक उत्कृष्ट मंच है। इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी माई भारत तन्मय मोहन, जिला युवा कल्याण अधिकारी, सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक, क्रीड़ा अधिकारी, एनएसएस नोडल अधिकारी, सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।



ads 


ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads


ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!