Jaunpur News: साइकिल में हवा भराने को लेकर विवाद के बाद लाठी-डंडों से हमला

Aap Ki Ummid
follow us

मारपीट का वीडियो वायरल, दो जिला अस्पताल रेफर

अनुपम मौर्य

बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बरसठी बाजार स्थित सब्जी मंडी में मंगलवार सुबह साइकिल में हवा भराने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि पहले दुकान पर हुई कहासुनी के बाद एक युवक अपने 10–12 साथियों के साथ दोबारा पहुंचा और साइकिल रिपेयरिंग की दुकान पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। दिनदहाड़े बाजार के बीच हुई इस घटना से व्यापारियों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भगवानपुर सरोज बस्ती का एक युवक सुबह महेश विश्वकर्मा की साइकिल रिपेयरिंग की दुकान पर साइकिल में हवा भरवाने पहुंचा था। दुकानदार ने पहले सुबह की बोहनी कराने की बात कही, जिस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। युवक वहां से चला गया, लेकिन कुछ देर बाद कई लोगों के साथ वापस लौटकर हमला कर दिया। हमले में एक पक्ष से महेश विश्वकर्मा (50 वर्ष), उनके पुत्र लोकेश विश्वकर्मा (22 वर्ष), दूसरे शनी विश्वकर्मा (20 वर्ष) तथा पत्नी सरिता विश्वकर्मा (42 वर्ष) घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद महेश विश्वकर्मा गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल जौनपुर रेफर कर दिया गया। वहीं सनी विश्वकर्मा और सरिता विश्वकर्मा का उपचार स्थानीय स्तर पर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही बरसठी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा दोनों पक्षों से पूछताछ की। वायरल वीडियो को भी जांच का हिस्सा बनाया जा रहा है, ताकि घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा सके। थाना प्रभारी जय प्रकाश यादव ने बताया कि साइकिल में हवा भराने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जिसमें दोनों ओर के लोगों को चोटें आई हैं। दोनों पक्षों से एक-एक गंभीर घायल को जिला अस्पताल जौनपुर रेफर किया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मामले की निष्पक्ष जांच जारी है और जांच में जो भी दोषी पाया जायेगा, उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी।

ads


ads

ads 


ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads



#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!