शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। मुरली फाउण्डेशन जौनपुर ने कोषाध्यक्ष सीए सूजीत अग्रहरि के निर्देशन में सड़क किनारे खुले आसमान के नीचे बारिश और तपती धूप को सहते हुए बैठकर अपनी आजीविका चलाने हेतु मजबूर और आर्थिक रूप से कमज़ोर चर्मकारों (मोची) के बीच छाता वितरण किया। संस्थाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय ने बताया कि चर्मकार समाज वह वर्ग है जो वर्षों से जाड़ा, गर्मी, बरसात सहते हुए मजबूरी में खुले आसमान के नीचे बैठकर अपनी आजीविका चलाता है। मुरली फाउण्डेशन जौनपुर ने एक छोटा सा प्रयास किया है कि कम से कम इस बारिश और धूप में छाते के सहारे वे सुविधाजनक तरीके से अपना कार्य कर सके। वितरण के दौरान संस्था सचिव अजय सिंह से बातचीत के दौरान ओलन्दगंज स्थित सरायपोख्ता पुलिस चौकी के बगल में बैठे चर्मकार ने अपना दर्द साझा करते हुए बताया कि धूप व बारिश दोनों के कारण कई बार छांव न होने के कारण पूरे दिन का कार्य बाधित हो जाता है और बमुश्किल से सब्जी खरीदने भर का पैसा जुट पाता है। छाता मिलने से कम से कम कार्य करने में सुविधा होगी और रोजी रोटी कमाने में आराम रहेगा। इस अवसर पर संस्था सदस्य नवीन मिश्र ने सीए सूजीत अग्रहरि की अनूठी पहल की तारीफ करते हुए चर्मकारों को गमछा भेंट किया। धीरज पाठक ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर संजय जायसवाल, इंजीनियर अब्दुल्ला आदि उपस्थित रहे।
.jpg)










