Jaunpur News: जीआरपी जौनपुर ने बरामद किया 88 मोबाइल, स्वामियों को किया वितरित

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: जीआरपी जौनपुर ने बरामद किया 88 मोबाइल, स्वामियों को किया वितरित


अजय पाण्डेय

जौनपुर। थाना जीआरपी जौनपुर, अनुभाग प्रयागराज ने गुमशुदा 88 मोबाइल बरामद किया। इस दौरान आये 55 मोबाइल स्वामियों को मोबाइल वितरित किया। पुलिस महानिदेशक रेलवे लखनऊ श्री प्रकाश डी., पुलिस महानिरीक्षक रेलवे जोन प्रयागराज एन कोलान्ची, पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग प्रयागराज प्रशान्त वर्मा व पुलिस उपाधीक्षक रेलवे वाराणसी कुँवर प्रभात सिंह के आदेश के क्रम में थानाध्यक्ष सुनील कुमार गोंड़ थाना जीआरपी जौनपुर के कुशल नेतृत्व में मय पुलिस टीम एवं सर्विलांस टीम की मदद से रेल गाड़ियों में यात्रा कर रहे यात्रियों की मोबाइल जो गुम हो गयी थी, जिनके द्वारा विभिन्न तिथियों में थाना जीआरपी जौनपुर में गुमशुदगी दर्ज करायी गयी थी, कुल 88 मोबाइल को बरामद कर आये हुये लगभग 55 यात्रीगण/मोबाइल धारक जो विभिन्न जनपद/प्रान्त से आये, उनको मोबाइल प्रदान किये गये। मोबाइल पाकर यात्रीगण/मोबाइल धारक काफी प्रसन्न दिखे। थाना जीआरपी जौनपुर पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशन्सा करते हुये अपनी खुशी को जाहिर कर आभार व्यक्त किया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार गोंड़ ने बताया कि मोबाइल बरामदगी की कुल कीमत लगभग 19 लाख रूपये है। अन्य शेष बचे गुम मोबाइल धारकों को सूचित कर दिया गया है जो जल्द से जल्द सम्बन्धित को सुपुर्द कर दिया जायेगा। बरामदगी टीम में थानाध्यक्ष सुनील कुमार गोंड़, थाना जीआरपी जौनपुर, उ.नि. हरिकेश, प्रभारी चौकी शाहगंज उ.नि. शिवपूजन यादव, चौकी प्रभारी जफराबाद गिरीश मिश्र, उपनिरीक्षक जीआरपी थाना जौनपुर उ.नि. बृजेश कुमार, प्रभारी क्यूआरटी टीम उ.नि. राधा मोहन द्विवेदी, प्रभारी सर्विलांस सेल जीआरपी अनु. प्रयागराज हे.का. प्रदीप कुमार, क्यूआरटी टीम थाना जीआरपी का. रामप्रवेश कुमार, क्यूआरटी टीम थाना जीआरपी का. मनीष कश्यप, सर्विलांस सेल जीआरपी अनु. प्रयागराज, महिला आरक्षी किरन लता आदि रहे।



ads 


ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads


ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!