राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। जनपद में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत खेतासराय पुलिस को गुरुवार को बड़ी सफलता मिली। शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में वांछित युवक को खेतासराय रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि चक मरूकपुर निवासी गुलशन बिन्द पुत्र शोभनाथ बिंद के विरुद्ध युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज था। आरोपी गिरफ्तारी से बचने को लेकर कहीं भागने की फिराक में था लेकिन पुलिस टीम ने मिली सूचना पर उसे खेतासराय रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। वहीं आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह, उपनिरीक्षक गुलाब चन्द्र एवं कांस्टेबल रामदेव शामिल रहे।
.jpg)










