Jaunpur News: कबीर विज्ञान आश्रम आचार्य गद्दी बड़इया में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

Aap Ki Ummid
follow us


Jaunpur News: कबीर विज्ञान आश्रम आचार्य गद्दी बड़इया में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़


अरविन्द यादव

मीरगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में स्थित कबीर विज्ञान आश्रम आचार्य गद्दी बड़इया में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही विभिन्न जनपदों से श्रद्धालुओं का आश्रम पहुंचना शुरू हो गया। दोपहर तक आश्रम परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया और पूरा वातावरण गुरु वंदना, कबीर वाणी, भजन-कीर्तन तथा जयघोष से गुंजायमान हो उठा।

महोत्सव का शुभारम्भ साधुसरण पति के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार, दीप प्रज्ज्वलन एवं गुरु पूजन के साथ हुआ। श्रद्धालुओं ने गुरु चरणों में पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर आयोजित सत्संग में गुरु महिमा का वर्णन करते हुए कहा गया कि गुरु ही मानव जीवन के सच्चे मार्गदर्शक हैं जो अज्ञान रूपी अंधकार को दूर कर सत्य, सेवा, प्रेम, करुणा और मानवता का मार्ग प्रशस्त करते हैं। संत कबीर साहेब की शिक्षाओं का उल्लेख करते हुए समाज में जाति-पांति, ऊंच-नीच और भेदभाव से ऊपर उठकर प्रेम, सद्भाव और समरसता के साथ जीवन जीने का संदेश दिया गया।

आश्रम परिसर में भजन-कीर्तन,आरती  एवं आध्यात्मिक प्रवचनों का क्रम चलता रहा। श्रद्धालु कबीर वाणी का श्रवण कर भाव—विभोर हो उठे। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गुरु का आशीर्वाद प्राप्त कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि एवं विश्व कल्याण की कामना किया।

गुरु पूजन के उपरांत भंडारा हुआ जहां हजारों श्रद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध होकर महाप्रसाद ग्रहण किया। आश्रम के सेवकों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने भोजन, पेयजल तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उत्कृष्ट व्यवस्था किया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए थे। थानाध्यक्ष मीरगंज अरविन्द सिंह स्वयं पुलिस बल के साथ पूरे समय आश्रम परिसर में मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी करते रहे। पुलिस ने आयोजन को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराया।

ads

ads

ads


ads



ads

ads


ads


ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!