बच्चों का गुल्लक बना आकर्षण का केन्द्र
राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज मानीकलां में गुरु पूर्णिमा पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राम जानकी शाखा की ओर से गुरु पूजा उत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने भगवा ध्वज को गुरु मानते हुए श्रद्धापूर्वक गुरु दक्षिणा समर्पित की कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बाल स्वयंसेवकों वेदान्त, मयंक, राघव, राघवी, किशन और गणेश द्वारा अपनी गुल्लकें गुरु दक्षिणा के रूप में समर्पित करना रहा। बच्चों के इस समर्पण भाव की उपस्थित लोगों ने सराहना किया। कार्यक्रम का शुभारंभ शुभम मोदनवाल के गणगीत, संदीप बिंद के अमृत वचन के वाचन तथा भास्कर तिवारी के राष्ट्रभक्ति गीत से हुआ।
मुख्य वक्ता सोंधी खंड के बौद्धिक शिक्षण प्रमुख एवं विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान (सुल्तानपुर) के प्राचार्य हृदय नारायण ने कहा कि गुरु पूर्णिमा भारतीय संस्कृति में गुरु के प्रति श्रद्धा, समर्पण और कृतज्ञता व्यक्त करने का पर्व है। संघ में भगवा ध्वज को गुरु मानकर व्यक्ति नहीं, बल्कि राष्ट्र और संस्कृति के आदर्शों के प्रति समर्पण का भाव विकसित किया जाता है। ऐसे संस्कार ही समाज और राष्ट्र को मजबूत बनाते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्यारे लाल मोदनवाल एवं संचालन एवं व्यवस्थापन सह मंडल कार्यवाह रमेश जायसवाल, शाखा कार्यवाह विक्की और मुख्य शिक्षक विवेक प्रजापति के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर खंड संघचालक सर्वेश, खण्ड कार्यवाह अखिलेश, अशोक बेनवंशी, आदेश कश्यप, अवधेश साहू, आनन्द साहू, राजेश गुप्त, संतोष सेठ, मनोज साहू, रौनक चौरसिया, आर्यन चौरसिया, साहुल बिन्द सहित तमाम स्वयंसेवक उपस्थित रहे। अन्त में संघ प्रार्थना, प्रसाद वितरण एवं मण्डल कार्यवाह जय प्रकाश गुप्त ने आभार ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया।
.jpg)










