शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मदन लाल जायसवाल के सुपुत्र सुरेश जायसवाल उर्फ सन्नी के असामयिक निधन गुरूवार को शोकसभा हुई। नगर के ख्वाजगी टोला में हुई शोकसभा में उपस्थित स्वजातीय बन्धुओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिये ईश्वर से प्रार्थना किया। साथ ही दुख की इस घड़ी में परिजनों को शक्ति प्रदान करने की कामना की गयी। शोकसभा में प्रमोद जायसवाल, सर्वेश जायसवाल, श्रवण जायसवाल, कृष्ण कुमार जायसवाल, दिलीप जायसवाल, ध्रुव जायसवाल, रामजी जायसवाल, अंकित जायसवाल, शुभांशू जायसवाल, योगेश जायसवाल, सोनू जायसवाल, सूरज जायसवाल सहित तमाम स्वजातीय बन्धु उपस्थित रहे।
14 जुलाई को जायसवाल भवन में होगी श्रद्धांजलि सभा
अखिल भारतीय जायसवाल (सर्व) महासभा के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य वर्धनम ने बताया कि महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मदन लाल जायसवाल के सुपुत्र सुरेश जायसवाल के निधन पर श्रद्धांजलि सभा तय है। यह कार्यक्रम 14 जुलाई दिन मंगलवार को सायं 8 बजे से रात्रि 11 बजे तक जायसवाल भवन नाना चिलोड़ अहमदाबाद के सभागार में होगी। उक्त अवसर पर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु आयोजित कीर्तन कार्यक्रम होगा जहां दिवंगत पुण्यात्मा के लिये श्रद्धांजलि होगी।
.jpg)










