Jaunpur News: गांधी स्मारक पीजी कालेज में वैदिक मंत्रों के साथ शैक्षणिक सत्र का हुआ शुभारम्भ

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: गांधी स्मारक पीजी कालेज में वैदिक मंत्रों के साथ शैक्षणिक सत्र का हुआ शुभारम्भ


प्रदीप दुबे

सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में स्थित गांधी स्मारक पी.जी. कॉलेज समोधपुर में शैक्षणिक सत्र 2026–27 का शुभारम्भ गुरुवार को वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधानपूर्वक पूजा-अनुष्ठान के साथ हुआ। कार्यक्रम का आरम्भ माँ सरस्वती तथा अवधूत भगवान राम के पूजन एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। इस दौरान "अघोरान्न परो मन्त्रो नास्ति तत्त्वं गुरोः परम्।" मंत्र का श्रद्धापूर्वक उच्चारण करते हुये नवीन शैक्षणिक सत्र के सफल, मंगलमय एवं ज्ञानमय संचालन की कामना की गई।

महाविद्यालय के प्रबंधक हृदय प्रसाद सिंह तथा प्राचार्य प्रो. रणजीत पाण्डेय ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें अनुशासन, नियमित अध्ययन, नैतिक मूल्यों तथा उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए प्रेरित किया। साथ ही कहा कि शिक्षा केवल ज्ञानार्जन का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण और राष्ट्र निर्माण का सशक्त आधार है। सभी विद्यार्थियों से उन्होंने पूर्ण समर्पण एवं लगन के साथ अध्ययन करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण, शिक्षणेत्तर कर्मचारी तथा छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। सभी ने नवीन शैक्षणिक सत्र के सफल संचालन एवं महाविद्यालय की निरंतर प्रगति की मंगलकामना किया। महाविद्यालय प्रशासन ने सभी नवप्रवेशी एवं पूर्ववर्ती विद्यार्थियों का नवीन शैक्षणिक सत्र में स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी।

ads


ads

ads 


ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!