Jaunpur News: मेहनत की उड़ान—कामयाबी का आसमान

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: मेहनत की उड़ान—कामयाबी का आसमान


अकमल हैदर ने नीट परीक्षा उत्तीर्ण करके परिवार का बढ़ाया मान

शुभांशू जायसवाल

जौनपुर। बरसों की मेहनत जब सफलता में बदलती है तो उसकी खुशी केवल एक छात्र तक सीमित नहीं रहती, बल्कि पूरा परिवार उसे अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि मानता है। ऐसा ही गौरवपूर्ण पल उस समय आया जब मोहल्ला मण्डवी अहमद खान निवासी सैय्यद अकमल हैदर ने वर्ष 2026 की NEET परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अपने माता-पिता और पूरे जनपद का नाम रोशन किया। परिणाम घोषित होने के बाद घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। रिश्तेदार, मित्र, पड़ोसी और शुभचिंतक लगातार पहुँचकर परिवार को मुबारकबाद देते रहे। इस बाबत पूछे जाने पर अकमल हैदर ने कहा कि आज जो खुशी मुझे महसूस हो रही है, उसे शब्दों में बयान करना आसान नहीं है। यह सफलता मेरी मेहनत, माता-पिता की दुआओं, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अल्लाह के करम का नतीजा है। इस सफर में जिन लोगों ने मुझ पर भरोसा किया, मैं उन सभी का दिल से आभारी हूं।



ads


ads



ads

ads


ads


ads

ads

ads
ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!