लीडर सेमिनार में जुटे कई जिलों के प्रतिनिधि
रोजगार, वित्तीय सशक्तिकरण एवं संगठन विस्तार पर हुआ मंथन
जितेंद्र सिंह चौधरी/सोनू गुप्ता
मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के विकास खंड रामनगर की ग्राम पंचायत तरती स्थित वसुंधरा फार्म हाउस एक बार फिर बड़े आयोजन का साक्षी बना। जौनपुर ही नहीं, बल्कि वाराणसी, भदोही, मिर्जापुर, चंदौली, गाजीपुर सहित आस—पास के जिलों में अपनी प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण और शुद्ध खान-पान के लिए पहचान बना चुका यह फार्म हाउस अब विभिन्न संस्थाओं एवं संगठनों के सेमिनार का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को सहायता ग्रुप, वाराणसी द्वारा यहां भव्य लीडर सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न जनपदों से आए दो दर्जन से अधिक पदाधिकारियों और लीडरों ने भाग लिया।
116
——इनसेट——
सीएमडी विनोद बिन्द ने भविष्य की योजनाओं का किया ऐलान
सेमिनार को संबोधित करते हुए सहायता ग्रुप के सीएमडी विनोद बिंद ने संगठन की भावी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही कहा कि सहायता ग्रुप फाइनेंशियल एवं ज्वेलर्स के माध्यम से रोजगार के नए अवसर सृजित करने, लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने मेहनत और ईमानदारी को सफलता की सबसे बड़ी कुंजी बताते हुए कहा कि मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती। इस दौरान उन्होंने संगठन से जुड़े सक्रिय लीडरों के लिए कई आकर्षक योजनाओं और बड़े पैकेजों की भी घोषणा की तथा सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
——इनसेट——
संगठन को नयी ऊंचाइयों तक पहुंचाने का लिया गया संकल्प
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लीडरों ने सहायता ग्रुप को देश के अग्रणी संगठनों में शामिल करने का संकल्प लिया। साथ ही कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल व्यापार तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना, आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करना भी है। इस अवसर पर एमडी अनूप गुप्ता, आर.एस. मिश्रा, श्याम बहादुर, जितेंद्र सिंह चौधरी, हीरा लाल, संतोष कुमार, एल.सी. राय, तेज बहादुर यादव सहित दो दर्जन से अधिक पदाधिकारी एवं लीडर उपस्थित रहे।
——इनसेट——
प्रभावशाली संचालन ने बांधा समां
कार्यक्रम का संचालन तेज बहादुर यादव ने अपने प्रभावशाली अंदाज, दमदार आवाज और प्रेरणादायक सूक्तियों के साथ किया। उन्होंने पूरे आयोजन के दौरान उपस्थित लोगों में उत्साह का संचार किया और सकारात्मक सोच, अनुशासन तथा संगठन के प्रति समर्पण का संदेश दिया। अंत में उन्होंने प्रेरक विचारों के साथ कार्यक्रम का समापन करते हुए सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। सफल आयोजन के लिए वसुंधरा फार्म हाउस के संचालक रजनीश सिंह की व्यवस्थाओं की भी उपस्थित लोगों ने सराहना किया।
.jpg)









