अजय पाण्डेय
जौनपुर। श्री जगन्नाथ जी मंदिर टैगोर नगर द्वारा आयोजित पावन श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव में भगवान जगन्नाथ जी, श्री बलभद्र जी एवं देवी सुभद्रा जी की महा आरती करने के लिए पूजन पुरोहित धीरेंद्र चतुर्वेदी और अतिथि के रूप में मंदिर के संस्थापक अश्वनी सहगल जी विमल सेठ एवं बिट्टू किन्नर द्वारा आरती संपन्न कराई गई। इसके पश्चात विराट दिव्य रथ को खींचने के लिए सभी भक्तों को सेवा का सौभाग्य प्राप्त हुआ। भक्ति, आस्था एवं उल्लास से परिपूर्ण इस दिव्य आयोजन में श्रद्धालुओं की अपार सहभागिता ने संपूर्ण वातावरण को भक्तिमय बना दिया। यात्रा नगर के टैगोर नगर उर्दू बाजार से प्रारंभ होकर कोतवाली चौराहा, चहारसू चौराहा, शाही पुल, सद्भावना पुल, अल्फस्टीनगंज, अटाला मस्जिद, सुतहट्टी चौराहा, सब्जी मंडी होते हुए जगन्नाथ मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुई। रास्ते में जगह-जगह विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा पुष्पवर्षा, जलपान, पानी आदि की व्यवस्था करायी गयी।
इस भव्य एवं सफल आयोजन हेतु रथयात्रा समिति के अध्यक्ष राजेश सोनी, अमन सहगल, पवन सोनी, चंद्र प्रताप सोनी, नीरज शाह, दिनेश सेठ, पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, डा. ब्रह्मेश शुक्ला, मनीष चौरसिया, विमल सिंह, रूप नारायण माली, गौरव भगत सहित तमाम नगरवासियों का विशेष सहयोग रहा।
.jpg)









