Jaunpur News: करेंट से युवक की हुई मौत, दो मासूमों के सिर से उठा पिता का साया

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: करेंट से युवक की हुई मौत, दो मासूमों के सिर से उठा पिता का साया




राकेश शर्मा

खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के तारगहना गांव में बुधवार की सुबह दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। घर के मुख्य शटर में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से 41 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी अच्छे लाल बिंद के पुत्र शिवपूजन बिंद अपने परिवार के साथ रात में छत पर सोये हुये थे। भोर में तेज हवा और बारिश शुरू होने पर परिवार के लोग सामान समेट कर नीचे आने लगे। इसी दौरान शिवपूजन घर के मुख्य शटर को खोलने पहुंचे। परिजनों ने बताया कि शटर के पास से गुजर रही बिजली की केबल कहीं से क्षतिग्रस्त थी जिससे शटर में करंट प्रवाहित हो गया था। जैसे ही शिवपूजन ने शटर को हाथ लगाया, उन्हें जोरदार करंट का झटका लगा। झटके से वह पास में रखे तख्त पर गिर पड़े और सिर में गंभीर चोट लगने के बाद अचेत हो गये।

परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल जौनपुर लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। शिवपूजन पिकअप चालक थे और उसी की कमाई से पूरे परिवार का भरण-पोषण होता था। उनके निधन से पत्नी चन्द्ररेखा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। शिवपूजन अपने पीछे दो मासूम बच्चों पुत्र शिवांश 11 और पुत्री आंशी 3 को छोड़ गये। पिता की असमय मौत से दोनों बच्चों के सिर से साया उठ गया घटना के बाद परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है और पूरे गांव का माहौल ग़मगीन बना हुआ है।

ads

ads


ads


ads

ads

ads

ads


ads


ads




#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!