शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। जनपद के ग्राम रैभानीपुर—मदारपुर निवासी एक ड्राइवर का बेटा सब इंस्पेक्टर बन गया जिसकी जानकारी होने पर परिवार सहित क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गयी। बता दें कि उक्त गांव निवासी बृजभूषण दूबे ड्राइवर हैं जिनका आनन्द दूबे ने दरोगा बनकर परिवार का मान—सम्मान बढ़ा दिया है। उनकी माता नगीना देवी गृहणी हैं। वहीं जानकारी होने पर तमाम लोग उनके घर पहुंच गये जहां उनका मुंह मीठा करते हुये बधाई दिया। साथ ही उज्ज्वल भविष्य की कामना भी किया। वहीं पूर्वांचल के लोकप्रिय देवी गीत गायक अभिषेक मयंक सहित तमाम लोगों ने आनन्द को बधाई दिया।
.jpg)









