Jaunpur News: बाइक को बचाने में स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलटी

Aap Ki Ummid
follow us

 

Jaunpur News: बाइक को बचाने में स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलटी


विरेन्द्र यादव

सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह जौनपुर शाहगंज मार्ग पर कोइरीडीहा चौराहा के पास शाहगंज से जौनपुर की तरफ तेज रफ्तार से जा रही स्कार्पियो बाइक को बचाने के चक्कर में सड़क के किनारे अनियंत्रित होकर पलट गई। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर स्कॉर्पियो में सवार लोगों को बाहर निकाला गया। सब बाल-बाल बच गये। जानकारी के अनुसार जौनपुर शाहगंज मार्ग पर कोइरीडीहा चौराहा के पास बुधवार की सुबह शाहगंज के तरफ से तेज रफ्तार स्कार्पियो जौनपुर की तरफ जा रही थी। बाइक बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर अंदर बैठे लोगों को बाहर निकाला। दो लोगों को हल्की चोट लगी थी जिसे स्थानीय बाजार में इलाज कराया गया। स्थानीय लोगों की सहायता से स्कॉर्पियो को उठाया गया। चालक सभी को बैठाकर जौनपुर की तरफ चला गया।



ads



ads

ads


ads


ads

ads

ads

ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!