Jaunpur News: वृद्धाश्रम में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: वृद्धाश्रम में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन


अजय विश्वकर्मा

सिद्दीकपुर, जौनपुर। उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय जौनपुर के प्रधानाचार्य प्रो. आरबी कमल के दिशा निर्देश में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. एए जाफरी एवं जनरल मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डा. विनोद कुमार के कुशल मार्ग दर्शन में बुधवार को कृषक विकास समित निःशुल्क वृद्धाश्रम सैय्यद अलीपुर, सदर जौनपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह स्वास्थ्य शिविर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) द्वारा जनहित एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना से प्रेरित होकर वृद्धाश्रम में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने हेतु मेडिकल कालेज जौनपुर प्रशासन से अनुरोध किया। परिषद के इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन द्वारा विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम को भेजा गया जिसमें नेत्र रोग विभाग, जनरल मेडिसिन विभाग, क्षय एवं वक्ष रोग विभाग (टीबी एवं चेस्ट), सामुदायिक चिकित्सा विभाग, शल्य चिकित्सा विभाग सहित विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा बड़ी संख्या में उपस्थित लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकों ने रोगियों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान करते हुए आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया। शिविर में रक्तचाप, मधुमेह एवं अन्य सामान्य रोगों की जांच कर मरीजों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. आरबी कमल ने वृद्धाश्रम में आयोजित स्वास्थ्य शिविर के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के वरिष्ठ नागरिक हमारे अनुभव, संस्कृति एवं मूल्यों के अमूल्य धरोहर हैं। उनकी स्वास्थ्य सुरक्षा एवं सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। उन्होंने शिविर में सहभागी चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्य चिकित्सा शिक्षा संस्थानों की सामाजिक प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करते हैं तथा भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. एए जाफरी ने वृद्धाश्रम में आयोजित स्वास्थ्य शिविर के अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे शिविर समाज के वरिष्ठ नागरिकों तक गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि वृद्धजनों की नियमित स्वास्थ्य जांच, समय पर उपचार तथा आवश्यक परामर्श से उनके जीवन की गुणवत्ता में सकारात्मक सुधार लाया जा सकता है। इस अवसर पर चिकित्सक डा. अमित पटेल, डा. नितेश कुमार यादव, डा. निहारिका, डा. अक्षय सिंह, डा. संदीप सिंह एवं फार्मासिस्ट व कर्मचारी तथा गिरिजेश राय (संरक्षक), हरिशंकर (प्रधान), रविकुमार (केयर टेकर), महिमा चौबे (केयर टेकर), अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांतीय सदस्य हर्षवर्धन, प्रखर, अक्षत, अर्जुन आदि उपस्थित रहे।




ads

ads 


ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!