विवेक सिंह
सिरकोनी, जौनुपर। क्षेत्र के देवभूमि प्रांगण शिवपुर खरचलपुर में बुधवार को माँ दुर्गा की प्रतिमा गांव की परिक्रमा के बाद प्राण प्रतिष्ठा कर दी गयी। ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व उक्त मंदिर में स्थापित माँ की प्रतिमा को किसी अराजकतत्व ने तोड़कर नदी के किनारे फेंक दिया था।
उसके बाद ग्रामीणों ने दोबारा आपसी सहयोग से मंदिर में माँ की मूर्ति को स्थापित करवाया। मूर्ति स्थापना के पूर्व विंध्याचल से आये विद्वत ब्राह्मणों ने सोमवार को मूर्ति का जल व फल स्नान कराया। मंगलवार को अन्न व विभिन्न प्रकार के फूलों से स्नान करवाया। बुधवार को शोभायात्रा निकालकर मूर्ति को गांव के चारों तरफ भ्रमण कराया गया। इसके बाद मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करके मंदिर में स्थापना हुई। शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं व पुरुषों ने हिस्सा लिया। शाम को भण्डारे का आयोजन हुआ। मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा व अन्य व्यवस्था में राजनाथ सिंह, जितेंद्र उर्फ बबलू सिंह, सन्तोष सिंह मुन्ना, विपिन सिंह, अजय सिंह, विनय सिंह, सिंहासन सिंह सहित शिवपुर व खरचलपुर गांव के लोग शामिल रहे।
.jpg)











