अनुपम मौर्य
बरसठी, जौनपुर। स्थानीय विकास खंड के जयरामपुर में उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं ने शनिवार को जज सिंह अन्ना का आमरण अनशन 12 बजे दिन में तुड़वाया और सीएमओ से फोन वार्ता करके समस्त मांगे 15 जुलाई के अंदर ही तत्काल पूरा करने को कहा। इसमें स्थाई स्टाफ डॉक्टर लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, कर्मचारी सहित समस्त चिकित्सा उपकरण जौनपुर से आवंटित करने के आदेश दिये गये। बता दें कि अन्ना जी बीते 10 जुलाई सुबह 10 बजे से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठे थे। अन्ना की मांग थी कि स्थाई चिकित्सक, समस्त स्टाफ और पीएचसी में लगने वाले उपकरण सामग्री तत्काल उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने अनशन तोड़ा और इस शर्त पर तोड़ा कि अगर 15 जुलाई के अंदर सभी मांगे नहीं मानी जाती तो पुन: 20 जुलाई को अनिश्चितकालीन आमरण—अनशन करूंगा। इसके बाद समाजसेवी अन्ना ने पीएचसी जयरामपुर में वृक्षरोपण भी किया।
.jpg)









