राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के रुधौली गांव मे शनिवार को उस समय अफ़रा—तफरी मच गया ज़ब शौचालय के पास कीचड़ से बचने के लिए ईंट जोड़ने को लेकर दो पक्ष आमने सामने हो गये। देखते ही देखते जमकर लाठी—डंडे चलने लगे जिसमें दोनों पक्ष से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। उक्त गांव निवासी देवराज का आरोप है कि वह अपनी जमीन में पूर्व में बने शौचालय के पास ईंट जोड़ रहे थे कि इतने पड़ोसी लाठी डंडा लेकर चढ़ आये और कहासुनी होने लगी। उक्त लोगो ने मारपीट शुरू कर दिया जिसमें देवराज (65), फिरती देवी (62), सुनील (30), मुंन्द्रिका (35), संजना (16), राधिका (12) घायल हो गये। वहीं दूसरे पक्ष के अंजेश (24), मंजेश (22) घायल हो गये। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

.jpg)









