विनय शर्मा
डोभी, जौनपुर। चन्दवक थाना क्षेत्र के बरौटी गांव में मोबाइल देखने को लेकर हुए दो बेटे और बहु द्वारा अपने पिता को पीटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बरौटी (चवरवर) निवासी पीड़ित शिवपूजन नाविक का आरोप है कि कुछ दिन पूर्व 5 जुलाई दिन भर बस मोबाइल देखने की बात को लेकर अपनी बहू बेटे को टोका था। इसको लेकर उनका बेटा धर्मेंद्र नाविक उनसे विवाद करने लगा। शिवपूजन का आरोप है कि नाराज हुए धर्मेंद्र और रवि नाविक तथा बहू रीमा देवी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी जिससे उनको काफी चोट आई है। बीच-बचाव करने पहुंचे रविंद्र नाविक को भी आरोपियो ने मारपीट कर घायल कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
.jpg)









