Jaunpur News: युवक लापता, परिजन परेशान, गुमशुदगी दर्ज

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: युवक लापता, परिजन परेशान, गुमशुदगी दर्ज

 

चौकियां धाम, जौनपुर। नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के देवचन्दपुर शीतला चौकियां निवासी एक युवक के अचानक घर से लापता होने का मामला सामने आया है। युवक के बड़े भाई शिवम शर्मा ने थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज करायी है। मिली जानकारी के अनुसार लापता युवक सुंदरम शर्मा उर्फ मुंचुन (24 वर्ष) पुत्र राजेश शर्मा है जो बीते 10 जुलाई को बिना बताये घर से कहीं चला गया था। युवक मंदबुद्धी का है। एक सप्ताह बीत जाने के बाद युवक का कोई अता-पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामले की गम्भीरता को देखते हुये गुमशुदगी दर्ज करके जांच भी शुरू कर दिया है। युवक की तलाश के लिये पुलिस की एक टीम को आवश्यक निर्देश देकर रवाना किया गया है।

ads


ads


ads



ads

ads


ads


ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!