Jaunpur News: चौरा माता मन्दिर धर्मार्थ ट्रस्ट ने भक्तों में बांटा प्रसाद

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News:  चौरा माता मन्दिर धर्मार्थ ट्रस्ट ने भक्तों में बांटा प्रसाद


जौनपुर। चौरा माता मन्दिर धर्मार्थ ट्रस्ट ने श्री जगन्नाथ धाम रासमण्डल में भगवान श्री जगन्नाथ, श्री बलभद्र एवं देवी सुभद्रा की आरती किया। यह अनुष्ठान डा. रजनीकान्त द्विवेदी के निर्देशन में हुआ जिसके बाद पूजन करके आरती की गयी। तत्पश्चात भगवान का दर्शन आम जनमानस ने किया जिसके बाद शाही खिचड़ी का भोग प्राप्त किया। सायंकाल भगवान श्री जगन्नाथ, श्री बलभद्र एवं देवी सुभद्रा को रथ पर बैठाकर रथयात्रा निकाली गयी।

कोतवाली चौराहा, चहारसू चौराहा सहित नगर के अन्य जगहों पर श्रद्धालुओं के लिये जलपान की व्यवस्था करते हुये स्टॉल लगाया गया जहां यात्रियों को निःशुल्क पेयजल, शरबत की व्यवस्था करायी गयी। नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुये जब रथयात्रा ओलन्दगंज पहुंची तो चौरा माता मंदिर धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा भव्य प्रसाद वितरण का आयोजन हुआ जहां भक्तों में बुनिया और पानी का वितरण किया।

इस अवसर पर मंदिर के प्रबन्धक महेन्द्र नाथ सोनकर, महामंत्री शम्भूनाथ गुप्ता, कोषाध्यक्ष सोमेश गुप्ता, मनीष गुप्ता, संजय जायसवाल, राहुल जायसवाल, राजू गुप्ता, हिमांशु जायसवाल, आशू गुप्ता, आशीष अग्रहरी, अभिषेक अग्रहरी, नितेश अग्रहरि, विवेक अग्रहरी, बंटी साहू, पंकज जायसवाल, मनोज साहू, जिगर, दीप, प्रथम, आकाश सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

ads


ads


ads



ads

ads


ads


ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!