Jaunpur News: आंधी गयी—अंधेरा नहीं: तीन ट्रांसफार्मर फूंके, बिजली के लिये तरस रहे ग्रामीण

Aap Ki Ummid
follow us

अनुपम मौर्य

बरसठी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में बीते 7 जुलाई की शाम आई तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश के बाद से विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। बरसठी बाजार का 250 केवीए, पपरावन (निगोह) का 100 केवीए तथा गोठाव (भन्नौर) का 63 केवीए ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से हजारों उपभोक्ता लगातार अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। घटना के दो दिन बीत जाने के बावजूद नए ट्रांसफार्मर नहीं लगाए जा सके हैं। उमस भरी गर्मी में पेयजल संकट गहराने लगा है, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और छोटे कारोबार ठप पड़ने की कगार पर है। वहीं लोगों ने विद्युत विभाग से तत्काल हस्तक्षेप कर व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। इस संबंध में जे.ई. रविंद्र कुमार ने बताया कि उपरोक्त ट्रांसफार्मर का मांग पत्र लगा दिया गया है। जल्द ही विद्युत व्यवस्था बहाल कर दी जायेगी।

 


ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads


ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!