Jaunpur News: तेज बारिश से जलजमाव, पैदल चलना भी हुआ मुश्किल

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: तेज बारिश से जलजमाव, पैदल चलना भी हुआ मुश्किल




प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र व पुरानी बाजार गली की हालत दयनीय

राकेश शर्मा

खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय नगर सहित आस—पास गुरुवार दोपहर हुई तेज बारिश के बाद कई जगहों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। बारिश के कारण आमजन के साथ स्वास्थ्य कर्मचारियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वार्ड नं 13 भटियारी सराय स्थित पुरानी गोला बाजार जाने वाली गली में जलभराव होने से राहगीरों का पैदल चलना तक मुश्किल हो गया।

सड़क पर जमा पानी के कारण लोगों को आवागमन में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी के आवासीय परिसर के बाहर भी पानी भर गया। जलभराव के कारण स्वास्थ्य कर्मचारियों के आवागमन में बाधा उत्पन्न हुई और उन्हें दैनिक कार्यों के दौरान असुविधा झेलनी पड़ी। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान संबंधित स्थानों पर हर वर्ष जलभराव की समस्या बनी रहती है लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है। स्थानीय नागरिकों ने संबंधित विभाग से जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है।



ads 


ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!