Jaunpur News: स्कूल चलो अभियान की निकली रैली, ब्लाक प्रमुख ने दिखायी हरी झण्डी

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: स्कूल चलो अभियान की निकली रैली, ब्लाक प्रमुख ने दिखायी हरी झण्डी


बीके सिंह

सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड क्षेत्र के बीआरसी बाकराबाद से गुरुवार को   ब्लॉक स्तरीय स्कूल चलो अभियान रैली निकाली गयी। रैली को ब्लॉक प्रमुख बंसराज सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का आयोजन ब्लॉक संसाधन केंद्र बाकराबाद सिरकोनी और पूर्व माध्यमिक विद्यालय बकराबाद संयुक्त ने संयुक्त रूप से किया। रैली में शामिल बच्चे हाथ में आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे। हम बच्चों का नारा है, शिक्षा अधिकार हमारा है। दीप से दीप जलाएंगे, साक्षर देश बनाएंगे आदि नारे लगाते रहे। रैली में 200 बच्चों ने भाग लिया। यह आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी अमरेश सिंह के नेतृत्व में हुआ जहां यशवंत सिंह, रूद्रसेन सिंह, लक्ष्मीशंकर, दिलीप सिंह, प्रेम यादव, सुनीता यादव, राकेश श्रीवास्तव, शांति सिंह, संजय पाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads


ads

ads 


ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!