Jaunpur News: मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में प्राप्त सुझाव एवं शिकायतों की डीएम ने की समीक्षा

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में प्राप्त सुझाव एवं शिकायतों की डीएम ने की समीक्षा


जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त सुझावों एवं शिकायतों की समीक्षा बैठक की गई।

बैठक में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त सुझावों एवं शिकायतों पर बिंदुवार चर्चा की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक सुझाव एवं शिकायत का परीक्षण भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से किया जाए। जिन मामलों में संशोधन आवश्यक हो, वहां नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा प्रत्येक आपत्ति का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाय।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदाताओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मतदेय स्थलों का सम्भाजन किया जाय जिससे मतदान प्रक्रिया अधिक सुगम एवं व्यवस्थित हो सके। इस अवसर पर विधायक शाहगंज रमेश सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) परमानन्द झा, समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार एवं निर्वाचन कार्य से जुड़े संबंधित अधिकारी एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।

ads


ads


ads



ads

ads


ads


ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!