Jaunpur News: राजवर्धन ने परिवार सहित जनपद का बढ़ाया मान

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: राजवर्धन ने परिवार सहित जनपद का बढ़ाया मान


शुभांशू जायसवाल

जौनपुर। वालीबॉल खिलाड़ी विक्रम सिंह के छोटे भाई ने नीट परीक्षा को सिर्फ पास ही नहीं किया है, बल्कि पूरे देश में 297 स्थान प्राप्त करके पूरे परिवार को गौरवान्वित भी कर दिया। इस आशय की जानकारी देते हुये जिला वालीबॉल संघ के पदाधिकारी विजय सिंह बागी ने बताया कि संघ की तरफ से उनको बधाई। साथ ही हम सभी उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी करते हैं। बता दें कि उक्त होनहार स्व. वीरेंद्र प्रताप सिंह के पौत्र राजवर्धन सिंह हैं जिनके पिता नीरज सिंह एवं माता सीमा सिंह हैं। वह जनपद के कबूलपुर क्षेत्र के शिवपुर गांव के निवासी हैं। वहीं जानकारी होने पर उनके घर पहुंचकर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

ads


ads


ads



ads

ads


ads


ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!