Jaunpur News: बीएसए ने लर्निंग बाय डूइंग योजना के चयनित प्रशिक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्र

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News:  बीएसए ने लर्निंग बाय डूइंग योजना के चयनित प्रशिक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्र


शुभांशू जायसवाल

जौनपुर। बेसिक शिक्षा विभाग के सभागार में लर्निंग बाय डूइंग योजना के अंतर्गत सेवा प्रदाता के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किये गये। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर जी ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामना दिया।

इस दौरान एनर्जी एंड एनवायरमेंट के 15, एग्रीकल्चर (कृषि) के 15 तथा होम एंड हेल्थ के 16 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गये। उन्होंने बताया कि चयनित प्रशिक्षक जनपद के सभी विकासखंडों के चयनित दो-दो विद्यालयों एवं पीएम श्री विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को व्यावसायिक शिक्षा प्रदान करेंगे। लर्निंग बाय डूइंग योजना का उद्देश्य बच्चों को व्यवहारिक, कौशल आधारित एवं रोजगारोन्मुखी शिक्षा से जोड़ना है जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो सके।

इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी रमेश चन्द्र पटेल, खण्ड शिक्षा अधिकारी उदयभान कुशवाहा, डीसी शशिधर उपाध्याय, वरिष्ठ सहायक विंध्यवासिनी उपाध्याय सहित बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


ads

ads


ads


ads

ads

ads

ads


ads


ads




#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!