विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दोपहर शंकरमंडी चुंगी से दहीरपुर नाला मार्ग के बीच हैदरपुर के पास मिट्टी लदा ट्रैक्टर पीछे से बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दिया। इस हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई जबकि पुत्र बाल—बाल बच गया। सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर का घेराव कर लिये। चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मिट्टी लदा ट्रैक्टर थाने ले गई और जांच पड़ताल में जुट गई।
जानकारी के अनुसार जमालपुर गांव निवासी यादवेंद्र मौर्या की पत्नी राजदेई 65 वर्ष अपने बेटे ज्ञान सिंह के साथ घर से जौनपुर दवा लेने जा रही थी। शकरमंडी चुंगी दहीरपुर नाला हैदरपुर के पास मिट्टी लदा ट्रैक्टर पीछे से बाइक सवार को टक्कर मार दिया जिसमें मां राजदेई ट्रैक्टर की टायर से दबकर मौके पर मौत हो गई। वहीं पुत्र ज्ञान सिंह बाल—बाल बच गया।
जानकारी मिलते परिजन मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर को घेराव कर लिए। चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मिट्टी लदा ट्रैक्टर थाने ले गई। मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।
.jpg)










