Jaunpur News: भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम का चिन्हांकन कैम्प 8 अगस्त को

Aap Ki Ummid
follow us

जौनपुर। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी राजेश नायक ने समस्त दिव्यांगजनों को अवगत कराया कि दिव्यांगजनों को मोटराज्ड ट्राईसाइकिल से लाभान्वित किये जाने हेतु भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) कानपुर द्वारा आगामी 8 अगस्त को विकास भवन में चिन्हांकन कैम्प का आयोजन किया गया है। ऐसे दिव्यांगजन जो मस्क्यूलर, डिस्ट्रोफी, स्ट्रोक, सेरेब्रल पालिसी, हीमोफिलिया आदि से ग्रसित हों या व्यक्ति उपयुक्त की भाॅति शारीरिक स्थिति में हो, उसकी दृष्टि अच्छी हो, मानसिक स्थिति अच्छी हो, कमर के उपर का हिस्सा (भाग) स्वस्थ हों, सम्बन्धित दिव्यांगजन मोटराईज्ड ट्राईसाईकिल पर बैठकर अपने हाथों से उपकरण का संचालन करने में सक्षम हों। मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा उसकी दिव्यांगता न्यूनतम 80 प्रतिशत तक या उससे अधिक प्रमाणित की गयी हो एवं पिछले 5 वर्ष में मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल प्राप्त न किये हो तथा मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्राप्त करना चाहते हो तो चिन्हांकन कैम्प में आकर अपना रजिस्ट्रेशन करायें। रजिस्ट्रेशन हेतु निम्नानुसार अभिलेख आवश्यक है जिसमें पहचान प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र यूडीआईडी कार्ड 80 प्रतिशत या इससे अधिक अनिवार्य है। आय प्रमाण-पत्र जिनकी समस्त स्रोतों से मासिक आय रूपये 22500 प्रति माह से कम हो, वह राजस्व विभाग, बीपीएल कार्ड/मनरेगा कार्ड/दिव्यांगता पेंशन कार्ड/माननीय सांसद (एमपी)/विधायक (एमएलए) ग्राम प्रधान/पार्सद/स्वप्रमाणित आय प्रमाण-पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं।


ads


ads



ads

ads


ads


ads

ads

ads

ads

ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!