Jaunpur News: सेवा सप्ताह में हुआ पौधरोपण, विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल ने किया कार्यक्रम

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: सेवा सप्ताह में हुआ पौधरोपण, विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल ने किया कार्यक्रम


5 से 12 जुलाई तक चलेगा सेवा सप्ताह

चन्दन अग्रहरि

शाहगंज, जौनपुर। विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल काशी प्रांत द्वारा 'सेवा सप्ताह' अन्तर्गत गुरुवार को विभिन्न मंदिर परिसरों सार्वजनिक स्थानों पर छायादार वृक्ष के पौधे लगाए गए। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए घास मंडी चौक स्थित राम जानकी मंदिर (बौलिया), पुराना चौक मोहल्ला स्थित बुढावा बाबा मंदिर, जेसीज चौक स्थित रेलवे कालोनी मंदिर परिसर एवं गौरव हॉस्पिटल के पास सघन वृक्षारोपण किया।

इस दौरान वक्ताओं ने "एक वृक्ष, दस पुत्र समान" के श्लोक को चरितार्थ करते हुए कहा कि प्रकृति के संतुलन और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए हम सभी को मिलकर अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की आवश्यकता है।

सभी कार्यकर्ताओं ने धरती को हरा-भरा बनाने का सामूहिक संकल्प भी लिया। इस अवसर पर भाजपा नेता विजय गुप्ता, बजरंग दल संयोजक हर्ष अग्रहरि, सह संयोजक रौनक, विद्यार्थी कार्यवाह प्रमुख साहिल अग्रहरि, उत्सव, विशाल, विवेक, कृष, आयुष आदि मौजूद रहे।

ads


ads

ads 


ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!