Jaunpur News: घायल गोवंश को लेकर शाहगंज में हंगामा

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: घायल गोवंश को लेकर शाहगंज में हंगामा


गौशाला निर्माण का 3 माह में मिला आश्वासन

चन्दन अग्रहरि

शाहगंज, जौनपुर। अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए एक बछड़े के उपचार को लेकर गुरुवार को नगर में लोगों ने हंगामा किया। ग्रामीण घायल गोवंश को लेकर पशु चिकित्सालय पहुंचे और उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया। इसके बाद लोगों ने नगर पालिका पहुंचकर गौशाला न होने पर विरोध जताया तथा नगर में शीघ्र गौशाला निर्माण की मांग उठाई।

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अंजनी मिश्रा से वार्ता के दौरान लोगों ने आवारा एवं घायल गोवंशों के संरक्षण की व्यवस्था करने की मांग किया। इस पर ईओ ने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर लगभग तीन माह के भीतर गौशाला निर्माण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। आश्वासन मिलने के बाद लोगों का आक्रोश शांत हुआ।

उप पशु चिकित्सा अधिकारी पंकज यादव ने बताया कि घायल गोवंश को उपचार के लिए चिकित्सालय लाया गया था जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। अस्पताल में सर्जरी की सुविधा एवं सर्जन उपलब्ध न होने के कारण कुछ मामलों में रेफर करना पड़ता है, फिर भी उपलब्ध संसाधनों से बेहतर चिकित्सीय सेवा दी जाती है। वहीं पशु चिकित्सक आलोक सिंह पालीवाल ने भी घायल गोवंश का उपचार किया जिसकी स्थानीय लोगों ने सराहना किया।

ads

ads

ads

ads
ads


ads

ads 


ads

ads

ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!