चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर की सामाजिक संस्था ज्योत्स्ना एवं शंकरा आई हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 70 मरीजों की ओपीडी की गई। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की आंखों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया गया तथा निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। इस दौरान 22 मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि होने पर उन्हें निःशुल्क ऑपरेशन के लिए चयनित कर शंकरा आई हॉस्पिटल भेजा गया।
शिविर में शंकरा आई हॉस्पिटल की ओर से डॉ. अंकित, गणेश, विजन, रिया, जी लैब एवं संजू ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। वहीं ज्योत्स्ना संस्था की ओर से डॉ. एस. एल. गुप्ता, प्रेम नारायण जायसवाल, निशाकांत जायसवाल, रामनिरंजन मौर्य, राम केदार, मिठाई लाल, दीपक जायसवाल एवं संस्था के मंत्री राजेश सिंह ने सक्रिय सहयोग दिया। आयोजकों ने बताया कि ऐसे निःशुल्क नेत्र शिविरों का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को समय पर नेत्र चिकित्सा उपलब्ध कराना है जिससे आंखों की बीमारियों का शीघ्र उपचार हो सके।
.jpg)










