Jaunpur News: पिंक शौचालय के पास टूटा हैण्डपम्प, पानी को तरसे लोग

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: पिंक शौचालय के पास टूटा हैण्डपम्प, पानी को तरसे लोग


गर्मी में तहसील आने वाले वादकारियों एवं महिलाओं की बढ़ीं मुश्किलें

शौचालय के बगल लगा हैण्डपम्प खराब, प्रशासन से मरम्मत की मांग

सोनू गुप्ता

मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय तहसील परिसर में जनसुविधाओं की बदहाली का खामियाजा दूर-दराज से आने वाले लोगों को भुगतना पड़ रहा है। परिसर स्थित पिंक शौचालय के समीप लगा हैंडपंप बीते कई दिनों से टूटकर क्षतिग्रस्त पड़ा है। भीषण गर्मी के इस मौसम में पेयजल का एकमात्र साधन ठप होने से वादकारियों और महिलाओं को बूंद-बूंद पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। गुरुवार को तहसील पहुंचे वादकारी उमाशंकर, बिंदू, प्रमोद, रहमान आदि ने बताया कि शौचालय व मूत्रालय के इस्तेमाल के बाद लोग इसी हैंडपंप से हाथ-पांव धोते थे और प्यास बुझाते थे। इसके टूटने से पानी का संकट गहरा गया है। दूर-दराज से आने वाले बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों व पीड़ितों ने तहसील प्रशासन से हैंडपंप की जल्द मरम्मत कराने या नया हैंडपंप लगवाने की मांग किया है।



ads



ads

ads


ads


ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!