अजय पाण्डेय
जौनपुर। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सत्येन्द्र सिंह के नेतृत्व में मॉडिफाइड साइलेंसर युक्त दो पहिया वाहनों के विरूद्ध अभियान चलाया गया जिसमें कुल 6 दो पहिया वाहनों का चालान किया गया। उक्त अभियान नगर के सिपाह चौराहा, जेसीज चौराहा, रोडवेज तिराहा, मछलीशहर पड़ाव सहित अन्य स्थानों पर चलाया गया। उक्त अभियान के तहत कुल 2 वाहनों के मॉडिफाइड साइलेंस उतरवाया गया। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) ने अपील किया कि मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग कदापि न करें। उक्त अभियान में यात्री/मालकर अधिकारी प्रमोद कुमार एवं प्रवर्तन सिपाही मौजूद रहे। उक्त के साथ जनपद में 3 मोटर साइकिल गैराज का औचक निरीक्षण भी किया गया।
.jpg)










