Jaunpur News: जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष


लाठी-डण्डों के साथ फावड़े भी चले, दो गम्भीर

धान की रोपाई को लेकर पारिवारिक विवाद में उग्र हुये लोग

सोनू गुप्ता

मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को जमीन के हिस्से को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और फावड़े से हमला कर दूसरे पक्ष के कई लोगों को लहूलुहान कर दिया। घटना में दो भाइयों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रोपाई के दौरान शुरू हुआ विवाद

पीड़िता मंजूला पटेल ने मड़ियाहूं कोतवाली में दी गई अपनी तहरीर में आरोप लगाया है कि पारिवारिक बंटवारे के तहत वह अपने हिस्से की जमीन में धान की रोपाई करने गई थीं। इसी दौरान विपक्षी रामधनी, रामरती, हरीशचन्द्र, संजय, रामसिंह और युवराज मौके पर पहुंच गए और रोपाई करने से रोकने लगे। विपक्षियों का कहना था कि राजस्व संहिता 2006 की धारा 116 के निस्तारण से पहले धान की रोपाई न की जाए। इस पर पीड़िता ने कहा कि अभी जोतने-बोने दिया जाए और जब सरकारी बंटवारा हो जाएगा, तो उसी हिसाब से खेती की जाएगी। इसी बात से आक्रोशित होकर विपक्षी गोलबंद हो गए और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और फावड़ा लेकर हमला बोल दिया।


हमले में दो भाइयों की हालत गम्भीर

विपक्षियों के इस अचानक हमले में मंजूला पटेल के पति भरत लाल पटेल और जेठ भोलाशंकर पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट में भरत लाल पटेल का सिर फट गया और हाथ में गहरी चोट आई जबकि भोला शंकर के कमर और सिर में गंभीर चोटें लगी हैं। बीच-बचाव करने पहुंचे राजबृज को भी चोटें आईं। पीड़िता के शोर मचाने पर जब गांव के लोग मौके पर जुटने लगे तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए मड़ियाहूं अस्पताल ले जाया गया, जहां से भरत लाल और भोलाशंकर की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है।

प्रभारी निरीक्षक ने क्या कहा

इस संदर्भ में थाना प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रामधनी पटेल, रामरती, हरिचंद्र, संजय, रामसिंह, युवराज समेत अन्य के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना का वीडियो संज्ञान में आया है। दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज कर मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"


ads


ads



ads

ads


ads


ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!