भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के नेतृत्व में हुई बैठक
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के तत्वावधान में जीएसटी अधिकारियों के साथ नगर के अल्फ़स्टीनगंज में स्थित एक प्रतिष्ठान पर व्यापारियों की संगोष्ठी की गई।
गोष्ठी में डिप्टी कमिश्नर सुरेंद्र कैथल ने व्यापारियों को जीएसटी से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण कानून की जानकारी दिया। उन्होंने बाजार में बिक्री हो रहे चाइनीज मांझा पर रोक, व्यापारिक गतिविधियों, आवश्यक सावधानियों तथा प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने पर विस्तार से चर्चा किया। पदाधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार की बैठकों से व्यापारियों और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद स्थापित होता है जिससे व्यापारिक गतिविधियों को सुचारु रूप से संचालित करने में सुविधा मिलती है।
जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने बताया कि व्यापारियों को विभागीय अधिकारियों द्वारा अनर्गल तरीक़े से नोटिस देकर परेशान किया जाता है। व्यापारी जो मेहनत से अपना व्यापार करके टैक्स कलेक्ट करके सरकार के खाते में जमा करता है और देश की अर्थव्यवस्था को मज़बूत करने में अपना योगदान डेता है, अधिकारियों को व्यापारियों के प्रति सहानुभूति रवैया अपनाना चाहिये।
जिला महामंत्री आशीष चौरसिया, संरक्षक शशांक सिंह, सर्वेश जायसवाल, उमेश जायसवाल, अजय गुप्ता, अभिताश गुप्ता सहित कई व्यापारियों ने अपनी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। डिप्टी कमिश्नर सुरेंद्र कैथल ने सभी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनकर उनके निराकरण का आश्वासन दिया। इस अवसर पर अनिल सेठ, निर्भय केडिया, अनिल हरलालका, योगेश साहू, चौकियां इकाई के अध्यक्ष अभिषेक यादव, गौरीशंकर जायसवाल, मो. शिराज़ गुलाब, संतोष जायसवाल, प्रमोद मौर्य, रितेश साहू, प्रखर शाह, पंकज जायसवाल, बबलू, सलीम, सतीश यादव, अक़ीब सहित दर्जनों व्यापारी उपस्थित रहे।
.jpg)










