Jaunpur News: पोस्को अधिनियम यौन अपराधों से सुरक्षा प्रदान करने वाला व्यापक है कानून: संतोष

Aap Ki Ummid
follow us

 

Jaunpur News: पोस्को अधिनियम यौन अपराधों से सुरक्षा प्रदान करने वाला व्यापक है कानून: संतोष

किशोरियों को किया गया जागरूक

विनोद कुमार

केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के थानागद्दी में स्थित कृषक इंटर कालेज में शनिवार को आस्था महिला एवं बाल विकास संस्था की परियोजना "मेरी मुस्कान" के तहत किशोरियों को पोस्को अधिनियम, साइबर क्राइम व टोल-फ्री सहायता के बारे में जागरूक करना व उन्हें अपने अधिकारों एवं कानूनी संरक्षण की जानकारी देने के उद्देश्य से कार्यक्रम की गई।

इस मौके पर परियोजना निदेशक संतोष पाण्डेय ने बताया कि पोस्को अधिनियम बच्चों को यौन अपराधों से सुरक्षा प्रदान करने वाला एक व्यापक कानून है। इस अधिनियम में अपराधों की परिभाषा, जांच, सुनवाई, दोषियों के लिए दंड तथा पीड़ित बच्चों सहायता एवं संरक्षण का प्रावधान किया गया है। 18 वर्ष से कम आयु के किसी भी बच्चे की सहमति को ऐसे मामले में मान्यता नहीं देता है।

इस अवसर पर प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर बंदना, प्रबंधक अमित सिंह, मिशन शक्ति प्रभारी बब्बन सिंह, फील्ड कॉर्डिनेटर सविता, शीला समेत पुलिस कर्मचारी मौजूद रही। अन्त में छात्राओं को डाबर का प्रोजेक्ट भी वितरण किया गया।

ads


ads

ads 


ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!