तरूण चौबे
सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के फरीदाबाद ग्रामसभा के पूरा कोदई गांव में स्थित श्री काली माता मंदिर पर शनिवार को मंदिर प्रबंध समिति की तरफ से सुन्दर काण्ड पाठ एवं महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम किया गया। मंदिर समिति के संरक्षक पूर्व आईएएस रामसूरत द्विवेदी (रिटायर्ड कमिश्नर) ने बताया कि यह कार्यक्रम विगत 10 वर्षों से ग्यारह जुलाई को मनाया जाता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण बढ़—चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर सुशीला दूबे पत्नी रामसूरत दूबे, दिनेश मिश्रा, दिवाकर द्विवेदी, इंदू प्रकाश त्रिपाठी, एडवोकेट चक्रपाणि पांडेय, अरुण सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
.jpg)










