Jaunpur News: एडीओ पंचायत अवध नारायण का हुआ निधन

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: एडीओ पंचायत अवध नारायण का हुआ निधन


विकास खण्ड रामपुर में शोक की लहर

सोनू गुप्ता

सुरेरी, जौनपुर। विकास खण्ड रामपुर में तैनात सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) अवधनारायण (55) का मंगलवार को वाराणसी के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही विकासखंड रामपुर के अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई। ब्लॉक कर्मचारी भूपेश सिंह के अनुसार, अवधनारायण लंबे समय से मधुमेह और उच्च रक्तचाप से पीड़ित थे। इसके बावजूद वह नियमित रूप से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे थे। कुछ दिन पहले कार्यालय में ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल भदोही के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जांच में हृदय संबंधी गंभीर समस्या और ब्रेन हेमरेज की पुष्टि हुई। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया, जहां मंगलवार को उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। स्वर्गीय अवधनारायण मिर्जापुर जनपद के थाना मछावा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गढ़वली अगीयाबीर के मूल निवासी थे। मंगलवार सुबह उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में विकासखंड रामपुर के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

उनके असामयिक निधन से पूरे विकास खण्ड रामपुर में शोक का माहौल है। अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। अंतिम विदाई में ब्लॉक कर्मचारी भूपेश सिंह, पंचायत सचिव आकाश यादव, धर्मेंद्र कुमार, राम बहादुर, दीपक सरोज, बसंतलाल, रमेश कुमार यादव सहित विकासखंड रामपुर के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ads


ads

ads 


ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!