Jaunpur News: 30 दिवसीय सौंदर्य प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ समापन

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: 30 दिवसीय सौंदर्य प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ समापन


जौनपुर। सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम में अग्रणी संस्था अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट द्वारा महिलाओं और बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर चलाए जा रहे 30 दिवसीय सौंदर्य प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन एक बार पुनः खुज्झी मोड़ स्थित ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण केन्द्र में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि चौकियां धाम महंत विनय कुमार त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट की संस्थापक दीक्षा सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विनय त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में बच्चियों को साक्षात देवी का स्वरूप (कन्या) माना जाता है। नवरात्रि में आध्यात्मिक मंचों पर भी कन्या पूजन का अत्यधिक महत्व है। वे पवित्रता, ऊर्जा और देवी दुर्गा के नव रूपों (जैसे- शैलपुत्री, महागौरी) का साक्षात प्रतीक मानी जाती हैं। सनातन धर्म में बेटियों को देवी लक्ष्मी, सरस्वती और दुर्गा का अवतार माना गया है, जो घर में सुख, समृद्धि और संस्कार लाती हैं। बच्चियों को देवी का दर्जा देने का मुख्य उद्देश्य समाज में उनका सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण सुनिश्चित करना है, जिस प्रकार से ट्रस्ट द्वारा निरंतर महिलाओं और बच्चियो को आत्मनिर्भर बनाने के कड़ी में इस तरह के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं जिसके अंतर्गत हर ब्लाक और हर तहसील में कार्य किए जा रहे हैं वह बहुत ही सराहनीय कार्य है। इस दौरान मुख्य अतिथि विनय त्रिपाठी, दीक्षा सिंह के साथ सीमा गुप्ता, क्षमा सिंह और उर्वशी सिंह, कार्यक्रम की प्रशिक्षिका सरोज गुप्ता ने सभी बच्चियों एवं महिलाओं को प्रदर्शन के लिए स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्रशिक्षण कार्यशाला के ट्रेनर में मुख्य रूप से  सरोज गुप्ता, डिम्पल गुप्ता, सुमन, आंचल, साक्षी यादव रहीं। प्रशिक्षण शिविर के अन्तर्गत कुल 4 श्रेणी में प्रतियोगिता रखा गया था जिसमें बेस्ट मेकअप के लिए संध्या यादव, बेस्ट हेयरकट में संजना कन्नौजिया, हेयर डू में अमृता दूबे, बेस्ट स्किन में अनन्या रहीं। इस अवसर पर धरमू गुप्ता, शहजादी गुप्ता, दिनेश, उपेन्द्र, डिम्पल, राजीव प्रजापति आदि उपस्थित रहे।

ads


ads

ads 


ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!