Jaunpur News: तेज बारिश में जर्जर बारजा गिरा, बड़ा हादसा टला

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: तेज बारिश में जर्जर बारजा गिरा, बड़ा हादसा टला


राकेश सिंह

खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय नगर पंचायत में शुक्रवार शाम हुई तेज बारिश के दौरान एक पुराने मकान का जर्जर बारजा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। संयोग अच्छा रहा कि घटना के समय परिवार के सभी सदस्य मकान के अंदर मौजूद थे जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार नगर के निवासी रजनीश गुप्ता पुत्र स्व. गुलाब चंद गुप्ता का मकान काफी पुराना था। मकान के जर्जर होने के कारण उसकी समय पर मरम्मत नहीं हो सकी थी। शुक्रवार शाम हुई तेज बारिश के दौरान मकान का बारजा अचानक गिर गया। बारजा गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन मकान के क्षतिग्रस्त होने से परिवार दहशत में है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर में कई पुराने और जर्जर मकान हैं जिनकी समय रहते मरम्मत या जांच नहीं कराई गई तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है।

ads


ads


ads



ads

ads


ads


ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!