राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के अर्जनपुर गांव के छात्र अमन यादव ने नीट-यूजी 2026 परीक्षा में सफलता हासिल करके गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अमन ने 720 में 573 अंक प्राप्त करके ऑल इंडिया रैंक 21638 हासिल की है। साथ ही वह गांव से नीट में चयनित होने वाले पहले छात्र बन गए हैं। बता दें कि अमन यादव, रमेश चंद्र यादव के पुत्र हैं। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा कन्या पाठशाला बिस्वा से प्राप्त किया। हाईस्कूल ज्ञानहंस विद्यालय खुदौली तथा इंटरमीडिएट ग्राम विकास इंटर कॉलेज खुटहन से उत्तीर्ण किया। इंटरमीडिएट में उन्होंने 91.8 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। अमन ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और नियमित अध्ययन को दिया। उन्होंने कहा कि डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना उनका सपना है। सफलता की खबर मिलते ही परिजनों, शिक्षकों, मित्रों और ग्रामीणों ने उन्हें मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।
.jpg)









