अजय पाण्डेय
जौनपुर। दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता राजेंद्र कुमार के पुत्र एवं अधिवक्ता बृजेन्द्र के भतीजे आशीष रंजन (19 वर्ष) निवासी ग्राम कबीरूद्दीन विकास खण्ड धर्मापुर का नीट में चयन हो गया है। उसने 2022 में हाईस्कूल नेहरू बालोद्यान से व 2024 में इंटरमीडिएट प्रसाद इंस्टीट्यूट से उत्तीर्ण किया। उसने नीट की परीक्षा में 720 अंकों में 470 अंक प्राप्त किए।बचपन से मेधावी आशीष रंजन के नीट में चयन से परिजनों व क्षेत्रवासियों में हर्ष व्याप्त है। वहीं अधिवक्ता राजेंद्र व बृजेन्द्र को तमाम अधिवक्ताओं ने बधाई देते हुये आशीष के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी किया।
.jpg)









